Ladli Behna Yojana 12th Installment: इस दिन आएगी 12वीं किस्त, सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा, अगली किस्त का लाभ

Ladli Behna Yojana 12th Installment

Ladli Behna Yojana 12th Installment: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना की अगली किस्त का भुगतान राज्य की लाभार्थी महिलाओं के खाते में बहुत ही जल्द किया जाएगा। योजना के तहत अब तक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 11 किस्त का सफल भुगतान किया जा चुका है। योजना की लाभार्थी महिला अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अगले महीने 10 तारीख को फिर से प्रदेश सरकार योजना की अगली किस्त के ₹2000 लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

अगर आप लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रही महिला है, तो आपको योजना में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्रांसफर कि जाने वाली अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार होगा। आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त भुगतान की तिथि एवं योजना के तहत जिन महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा अगले किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, उन सभी महिलाओं के लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Registration

आज के आर्टिकल में बताई जा रही प्रक्रिया के माध्यम से राज्य की सभी लाभार्थी महिलाएं लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करके पता कर सकते हैं, कि उन्हें प्रदेश सरकार योजना की 12वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी या नहीं। सरकार द्वारा जारी सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, केवल उन महिलाओं के बैंक खाते में अगले महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना
शुरुआत की तिथि05 मार्च, 2023
लाभार्थीमध्य प्रदेश की महिलाएं
लाभ₹1,250 प्रति माह की वित्तीय सहायता
उद्देश्यमहिला को आर्थिक सहायता प्रदान करना
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन, और ऑनलाइन

Ladli Behna Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं उनके जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना की शुरुआत की, इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार पात्रता धारी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लक्ष्य इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करने का है। योजना की शुरुआत में मध्य प्रदेश सरकार ने लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया था 27 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में ₹250 की बढ़त की गई, उसके बाद से आज तक इस योजना में महिलाओं को 1250 रुपए की सहायता राशि प्राप्त हो रही है।

PM Awas Yojana Beneficiary List

लाडली बहना योजना में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब तक राज्य की करीब 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं। इन महिलाओं के बैंक खाते में प्रदेश सरकार हर महीने 10 तारीख को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान कर रही है। यह पैसा प्रदेश सरकार द्वारा महिला के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगर क्लिक के माध्यम से 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का स्थानांतरण महिलाओं के बैंक खाते में करते हैं।

Ladli Behna Yojana Benefits

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं-

  • लाडली बहना योजना में गरीब महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए आर्थिक सहायता राशि के रूप में प्रदान किया जा रहे हैं।
  • प्राप्त सहायता राशि का इस्तेमाल महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकती है।
  • महिलाओं के आर्थिक स्तर को सुधारने के लिए लाडली बहना योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है।
  • योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारा जा रहा है।
  • यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Ladli Behna Yojana Eligibility

योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा जिन महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए गए हैं, उन सभी महिलाओं के लिए सरकार ने जरूरी पात्रता का निर्धारण किया है, जो महिलाएं इस योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित नियम एवं पात्रता का पालन करेगी उन महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। आगे आपको योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता की जानकारी प्रदान की जा रही है-

  • लाडली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ अधिकतम 60 वर्ष तक की महिला प्राप्त कर सकती है।
  • आवेदक महिला आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य शासकीय नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला के परिवार के सदस्य के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होना चाहिए।

Ladli Behna Yojana Documents

लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से जमा किए गए हैं, योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं-

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Ladli Behna Yojana Beneficiary List

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है, उन सभी महिलाओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, उन महिलाओं के बैंक खाते में मध्य प्रदेश सरकार योजना की अगली किस्त का भुगतान करेगी। आगे आपको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

  • लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको लाडली बहना योजना आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा।
  • यहां आप अपने मोबाइल नंबर को दर्ज कर लाभार्थी सूची को देख सकते हैं।
  • लाडली बहना आवेदन क्रमांक या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको दिखाई दे रही सूची में अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने तहसील जनपद पंचायत का चयन करना होगा।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र की सूची देखना चाहते हैं, तो आपके जनपद पंचायत का चयन करना होगा।
  • अगर आप शहरी क्षेत्र की सूची देखना चाहते हैं, तो आपको नगर पंचायत का कहना होगा।
  • आगे आपको अपने ग्राम पंचायत या फिर वार्ड कार्यालय का चयन करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • आपके सामने फिर से एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको लाडली बहना योजना के लाभार्थी सूची दिखाई देगी।
  • इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।
  • अगर आपका नाम के आगे पात्र है लिखा आ रहा है तो आप इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • अगर यहां अपात्र लिखा दिख रहा है, तो आपको योजना के लिए सरकार द्वारा अपात्र घोषित कर दिया गया है।
  • आप इस सूची का प्रिंट आउट भी निकाल सकते है, जिसके लिए आपको प्रिंट बटन पर क्लिक करना होगा।

राज्य की महिलाएं ऊपर बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत एवं वार्ड कार्यालय की लाभार्थी सूची में नाम चेक कर सकती हैं। लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, उन्हें योजना की अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं का पात्र होना अनिवार्य है। अगर इस सूची में आपके नाम के आगे अपात्र लिखा आ रहा है, तो आप योजना के लिए पात्रता नहीं रखते हैं, और राज्य सरकार द्वारा आपत्र महिलाओं को अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana 3rd Round

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना में वंचित महिलाओं के लिए सरकार तीसरे चरण की शुरुआत करेगी, जिन महिलाओं ने लाडली बहना योजना के पहले और दूसरे चरण में आवेदन फार्म जमा नहीं किया है। उन सभी महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना के तीसरे चरण को शुरू करने का ऐलान किया था, परंतु अब तक योजना में तीसरे चरण की शुरुआत नहीं की गई है।

आ रही खबरों के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव के बाद लाडली बहना योजना के तीसरे चरण को शुरू कर सकती है। तीसरे चरण शुरू हो जाने के बाद वंचित महिलाएं आवेदन फार्म जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। योजना के तीसरे चरण में राज्य की महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म जमा कर सकती हैं। राज्य की लाखों महिलाएं लाडली बहना योजना में पात्र होते हुए भी लाभ प्राप्त नहीं कर पा रही हैं, उन सभी महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार तीसरे चरण की शुरुआत करेगी।

Gas Cylinder Subsidy Yojana

Leave a Comment